Posts

Lesson 4 - कार्बन और उसके यौगिक-Class 10 Science Notes

Image
 कार्बन और उसके यौगिक कार्बन का परिचय:- कार्बन एक अधातु है इसका रासायनिक प्रतीक चिह्न C है तथा इसका परमाणु क्रमांक 6 है। प्राकृतिक रूप से इसके तीन समस्थानिक C 12, C 13 तथा C 14 हैं। इसका इलेक्ट्रॉनिक विन्यास 2,4 है तथा संयोजकता 4 है इसीलिए इसे चतुः संयोजी है। भोजन, कपड़े, दवाइयां, पुस्तकें अन्य बहुत सी वस्तुएं जिन्हे आप सूचीबद्ध कर सकते हैं सभी कार्बन से ही बने हैं। या दूसरे शब्दों में, सभी सजीव कार्बन से ही बने हैं। कार्बन की उपस्थिति:- कार्बन प्रकृति में बहुत अधिक संख्या में यौगिकें बनाता है। भूपर्पटी में खनिजों (कार्बोनेट, हाइड्रोजन कार्बोनेट, कोयला, पेट्रोलियम आदि) के रूप में केवल 0.02% उपलब्ध है। तथा वायुमंडल में 0.03% कार्बन ऑक्साइड है। कार्बन एक सामान्य तत्व है जो ब्रह्माण्ड में सभी जगहों पर पाया जाता है और विभिन्न प्रकार के यौगिक बनाता है। बहुत से हमारे आस पास के निर्जीव और सजीव वस्तुएं कार्बन के बने हैं। जैसे पौधे, जंतु, कागज, भोजन, वस्त्र, चीनी, धागे, दवाइयां, सौंदर्य प्रसाधन, आदि। ये सभी कार्बनिक यौगिक हैं जो या तो पौधे से या जीवों से प्राप्त होते हैं। कार्बनिक यौगीकों क...

Lesson 10 - प्रकाश- परावर्तन तथा अपवर्तन - Class 10 Science Notes

Image
 प्रकाश- परावर्तन तथा अपवर्तन प्रकाश :- प्रकाश ऊर्जा का एक रूप है जो हमें अपने आस-पास की चीजों को देखने में सक्षम बनाता है। प्रकाश एक स्रोत से प्रारंभ होता है और उन वस्तुओं से परावर्तित होता है जिन्हें हमारी आंखों से देखा जाता है और हमारा मस्तिष्क इस संकेत को संसाधित करता है, जो अंततः हमें देखने में सक्षम बनाता है। कुछ सामान्य घटनाएं:- प्रकाश से जुड़ी कुछ सामान्य अद्भुत घटनाएं होती हैं जैसे दर्पणों द्वारा प्रतिबिम्ब बनना, तारों का टिमटिमाना, इंद्रधनुष के सुंदर रंग, माध्यम द्वारा प्रकाश का मुड़ना। प्रकाश की प्रकृति:- प्रकाश निम्न की भाति व्यवहार करता है- किरण (जैसे परावर्तन और अपवर्तन) तरंग (जैसे व्यतिकरण और विवर्तन) कण (जैसे फोटोइलेक्ट्रिक प्रभाव) प्रकाश के गुण:- प्रकाश एक विद्युत चुम्बकीय तरंग है, इसलिए इसे यात्रा करने के लिए किसी माध्यम की आवश्यकता नहीं होती है। प्रकाश सीधी रेखा में गमन करता है। प्रकाश की दोहरी प्रकृति होती है अर्थात तरंग भी और कण भी। प्रकाश छाया उत्पन्न करता है। निर्वात में प्रकाश की गति अधिकतम होती है। इसका मान 3 × 10 8  मीटर/सेकंड होता है। जब प्रकाश किसी ...